रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में इन दिनों सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसके क्रम में विकास खंड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकरी उपचार में भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, ग्राम प्रधान सत्रोहन सिंह यादव का मानना है कि इससे जो लोग अभी बाहर शौच की मंशा रखते हैं उन्हें भी अब नहाने और शौच जाने के लिए काफी उपयोगी साबित होगा, गांव में भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान ने लोगों को इसके इस्तेमाल के लिए जागरूक किया, इसी बीच ग्राम सचिव उदित नारायण यादव ने कहा कि सामुदायिक शौचालय योजना सरकार द्वारा चलाई गई और यह एक अच्छी पहल है, हम लोगों ने सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का मानक के अनुरूप निर्माण कराया है, इससे ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता मिलेगी, साथ ही यह एक समिति द्वारा संचालित होगा, जिससे जुड़कर कार्य करने वाले ग्रामीणों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा ।
0 Comments