रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना से मह सौ मीटर की दूरी पर स्थित देशी शराब के ठेके पर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ ने विक्रम चालक पर तमंचा तान दिया, जिसके बाद दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई, यह देखकर वहां आसपास मौजूद दुकानदारों ने अधेड़ को दौड़ाकर पकड़ लिया, इसके बाद भी अधेड़ व्यक्ति लोगो को तमंचा दिखाता रहा, जिससे नाराज होकर लोगो ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव मय तमंचा के साथ अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया, जिसे थाना ले जाकर पूछताछ में जुट गए, मामले के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर अधेड़ ने एक ऑटो चालक से भी बात कर लिया था, जिसके बाद उसने अपने पास रखा अवैध तमंचा चालक के ऊपर तान दिया, सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है ।
0 Comments