Ticker

6/recent/ticker-posts

शाहिद प्रधान द्वारा आर्थिक रुप से कमज़ोर मोतियाबिन्द के मरीज़ो का कराया गया निशुल्क आपरेशन...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाले वाली  ग्राम पंचायत बिसौना में समाजसेवी ग्राम प्रधान शाहिद अब्बास रिज़वी द्वारा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगवाया गया, जिसमें ग़रीबो, असहायों, ज़रुरतमन्द लगभग साठ लोगों की आँखों में मोतिया बिन्द के आपरेशन की सलाह वरिष्ठ डॉकटरों की टीम ने गई, जिनका निशुल्क आपरेशन शाहिद प्रधान द्वारा कराया गया, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉक्टर कमलजीत के साथ जूनियर चिकित्सकों की टीम द्वारा मोतियाबिन्द के मरीज़ो का सफल आपरेशन किया गया है ।


समाजसेवी शाहिद प्रधान ने बताया की बिसौना मे ऐसे हज़ारों लोग हैं जो आर्थिक रुप से कमज़ोर होने के साथ तमाम तरहा की बिमारीयों से ग्रसित हैं तथा पिछड़ेपन के कारण अपना सही समय पर इलाज नहीं करवा पाते, ऐसे लोगों की मदद करना ही मेरा ध्येय है कि ऐसे लोगों तक सुविधा पहुंचाई जाए, इस निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में लगभग ४५० लोगों के नेत्र की जाँच करवाने के बाद उन्हें निशुल्क चशमा भी दिया गया, डॉक्टरो ने तक़रीबन ६० लोगो को मोतियाबिन्द से ग्रसित बताया था जो आपरेशन कराने में असमर्थ थे, ऐसे लोगों को बसों द्वारा शहर मे बुलाकर वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श कर निशुल्क आपरेशन की व्यवस्था कराई गई, इस दौरान समाजसेवी शाहिद अस्करी, मोहम्मद अस्करी, नज़ीर अहमद, आनन्द निषाद, गौरी शंकर, धीर सिंह यादव आदि ने ग्रामीणों के नेत्र आपरेशन कैम्प में सहभागिता निभाते हुए सहयोग किया ।

Post a Comment

0 Comments