Ticker

6/recent/ticker-posts

फाफामऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हुआ घायल, दबिश के दौरान पुलिस पर झोंका था फायर...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद के फाफामऊ में बीती रात पुलिस और एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ हो गई, बदमाश का नाम राजा बाबू जो कि सरोज कास्ट का है जिसके पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर कर घायल हो गया, जनपद के अलग अलग थानों के 9 मुकदमे में का वांछित है, जिसे एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है, पूछताछ में उसने यह बताया कि मनीष पुत्र स्वर्गीय अच्छेलाल की हत्या करके लाश को गंगा में फेंक दिया है, उसके बयान के आधार पर पुलिस आज गंगा में मनीष के शव की तलाश करेगी क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात से पुराना फाफामऊ निवासी मनीष कुमार सरोज गायब है मंगलवार को कछार में उसकी जंजीर और खून के निशान मिले थे, परिवार वालों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की रसूलाबाद शिवकुटी के आशीष, ननके, राजा बाबू सरोज, मनजीत और आकाश उर्फ नागा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, शक के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है, थाना सोरांव पुलिस द्वारा जानकारी मिली है की बुधवार की रात कछार में अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा राजा बाबू की सूचना मिली थी जिसके बाद थाना सोरांव पुलिस और एसओजी टीम गंगा पार ने घेराबंदी की तो राजा बाबू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, फिर उसे उपचार हेतु स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सोरांव अमिता सिंह, थानाध्यक्ष सोरांव आशुतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फाफामऊ धनंजय सिंह, क्राइम ब्रांच गंगा पार प्रभारी मनोज कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी टीम मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments