Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्हरौली गांव के समीप अतीक के एक और माफिया साथी के आलीशान घर पर चला पीडीए का बुल्डोजर...


रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा


प्रयागराज : जनपद में ऑपरेशन माफ़िया के तहत पीडीए ने माफ़िया अतीक़ अहमद के सबसे खूंखार गुर्गे और हार्डकोर क्रिमिनल आबिद प्रधान के अवैध निर्माण पर गुरूवार को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किया है, आबिद ने बिना नक्शा पास कराये बम्हरौली गांव के समीप आलीशान मकान बनाया है, बसपा विधायक राजू पाल हत्या में भी आबिद प्रधान मुख्य आरोपी अभियुक्तों में शामिल है ।


इसके अलावा धूमनगंज के मरियाडीह में अपनी चचेरी बहन और ड्राइवर की हत्या करने का भी वह आरोपी है, बीते दिनों में आबिद ने अतीक़ के इशारे पर कई वारदातों को अंजाम दिया है आबिद पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, ज़मीनों पर अवैध कब्जे समेत 2 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं, अभी हाल में ही कुछ मामलों में वो ज़मानत पर जेल से बाहर है, हाल ही में आबिद के दामाद ज़ैद ने अतीक़ पर दो मुकदमा दर्ज कराया था, ज़ैद को देवरिया जेल में अतीक़ द्वारा पीटे जाने की खबर से आबिद ने अतीक़ से अदावत कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments