ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में आपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा ऐप जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का भ्रमण, सपोर्टिव सुपरविजन एवं अकादमिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, शिक्षा के लिए डिजिटल पहल, मानव सम्पदा, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विद्यालयों का संविलियन, इग्लिश मीडियम स्कूल, मध्यान्ह भोजन योजना एवं स्वेटर वितरण सहित अन्य विषयों की बिन्दुवार समीक्षा किया, बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद एवं विकास खण्ड स्तरीय गठित टास्क फोर्स टीम को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने एवं अध्यापकों की उपस्थिति को भी नियमित रूप से निरीक्षण करते रहने के लिए कहा है, आपरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत उन्होने विद्यालयों में हैण्डपम्प, शौचालय, रनिंग वाटर, इंटरलांकिग सहित विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण के निर्माणाधीन कार्य को तत्काल पूर्ण कराये जाने एवं पूर्ण हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसे रजिस्टर में दर्ज किये जाने के लिए कहा है, जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 5 मॉडल स्कूल बनाने हेतु प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।
उन्होने राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके द्वारा सिले गये यूनिफार्म का भुगतान तत्काल कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में बने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय इंटरलांकिग एवं सौन्दर्यीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एंव जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है, जिलाधिकारी ने कक्षा 1 एवं कक्षा 6 में पढ़ने वाली सभी पात्र बालिकाओं का कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत एक सप्ताह के अन्दर पंजीकरण कराये जाने का निर्देश सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया है, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे ।
0 Comments