Ticker

6/recent/ticker-posts

समर्थ किसान पार्टी ने किसान अध्यादेश विधेयक की वापसी की मांग को लेकर कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान अध्यादेश विधेयको की वापसी की मांग को लेकर भरवारी कृषि मंडी में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भरवारी कृषि मंडी में इकठ्ठे होकर किसान विधेयक वापस लो वापस लो के नारे लगाए और जिला प्रशासन के माध्यम से कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान अध्यादेश वापस लेने की मांग किया, इसके पहले कार्यकर्ताओ एवं किसानों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का वाजिब मूल्य पाने का पूरा हक है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर देश के किसानों के हक में डाका डालने के नियत से ऐसा विधेयक लाई है जिसे कत्तई मंजूर नहीं किया जाएगा, किसानों को अंधेरे में रखकर लाए गए तीन किसान विरोधी अध्यादेश विधेयको की वापसी से कम किसानों को कुछ भी मंजूर नहीं है, इस अवसर पर अजय सोनी के साथ राजनरायन यादव, लवकुश प्रजापति, जुम्मन अली, मनोज वर्मा, कमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments