Ticker

6/recent/ticker-posts

कादिलपुर गांव के समीप डंफर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, हालत नाज़ुक...

रिपोर्ट-सिमरन आर्या

कौशाम्बी : जनपद में थाना पिपरी क्षेत्र के अंतर्गत बीबीएस कालेज के समीप एक डंफर UP70 - ET 9532 ने  दो पहिया वाहन चालक को मारी टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गया ।

मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर  UP70EP5891 बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे डंफर ट्रक उसे टक्कर मार दिया, जिससे  दो पहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जैसे ही डंफर चालक को यह पता चला तो वह वहां से फरार हो गया, घायल अज्ञात व्यक्ति वही तड़पता रहा, वहीं आस पास के लोगों ने तुरंत 112 डॉयल को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई, समय पे एम्बुलेंस के न पहुचने पर पुलिस ने आनन फानन में उस तड़पते व्यक्ति को अपनी गाड़ी से पास के सरकारी अस्पताल में पंहुचा दिया, खबर लिखे जाने तक आगे की कोई जानकारी नहीं मिली है ।

Post a Comment

0 Comments