रिपोर्ट-संजीत कुमार
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहनी खालसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दर्जनों लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया, घायल हुए व्यक्ति का आरोप है कि उसे मारने पीटने वाले दबंग किस्म के लोग हैं और उन्होंने उस पर राइफल और तमंचे से भी वार किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार जुनैद अहमद पुत्र मोहम्मद रशीद अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति आये और एकाएक जमीनी विवाद को लेकर उसे मारने पीटने लगे, आरोप है कि दबंगों ने उसके दरवाजे पर राइफल और दवाई तमंचे से फायरिंग भी किया, जिसके बाद उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, शोरगुल होने पर दबंग उसे धमारा छोड़कर भाग गए, जिसके बाद आसपास मौजूद गांव के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजवा दिया, आरोप है कि दबंगों ने वह पर राइफल और अवैध तमंचे से फायरिंग भी किया है, मारपीट का पूरा वाकया वही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है ।
पूरी घटना की सूचना स्थानीय थाना पुरामुफ्ती को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पक्ष के शिकायती पत्र पर कई लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है, वहीं इसी प्रकरण को लेकर लाल सलाम की कुछ महिलाएं सैकड़ों लोगों के साथ थाना पुरामुफ्ती पहुंच गई, थाना का घेराव करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी, महिलाओं का कहना था कि हमलावर दबंग उनको मिली पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं जिसका विरोध घायल व्यक्ति जुनैद अहमद ने किया था इसी बात को लेकर उन लोगों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया है, वह दबंगों की गिरफ्तारी के लिए थाना का घेराव करने आई हैं, फिलहाल पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर वहां से शांत करा दिय, साथ ही मामले से संबंधित अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
0 Comments