रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों एमआईएम पार्टी के विस्तार तेजी से बढ़ रहा है जिसमें कई जिम्मेदार कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं, उनकी लगनशीलता और कार्य को देखते हुए एमआईएम पार्टी के जिम्मेदारों द्वारा जनाब कामरान हलीम जाफरी को चायल विधान सभा का महासचिव बनाया गया है, जिन्हें मंझनपुर मंडी में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान वहां पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कामरान हलीम जाफरी को बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया, इस दौरान कामरान हलीम जाफरी ने कहा कि वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ एमआईएम पार्टी की विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाएंगे, साथ ही पूरा प्रयास करेंगे कि इस बार आगामी चुनाव में पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों को टक्कर देने में कामयाब हो सके ।
0 Comments