रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशांबी : जनपद में कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर मोड़ के पास ओवर लोड बालू लादकर एक ट्रैक्टर करारी की तरफ जा रहा था जो ओवरलोड होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर दुल्हनिया पुर मोड़ के पास खाई में पलट गया, जिसमें चालक की दबकर दर्द नाक मौत हो गई, घर वालो को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया, वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया,
मिली जानकारी के अनुसारकौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर मोड़ के पास ओवर लोड बालू लादकर एक ट्रैक्टर करारी की तरफ जा रहा था जो ओवरलोड होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर दुल्हनिया पुर मोड़ के पास खाई में पलट गया, जिसमें चालक की दबकर दर्द नाक मौत हो गई, मृतक का नाम अनिल कुमार सरोज पुत्र सुरेश कुमार सरोज है जो कटैया गांव का रहने वाला था, रोज की तरहा वह ट्रैक्टर से ओवरलोड बालू लादकर करारी की ओर जा रहा था जैसे ही दुल्हनियापुर मोड़ के पास पहुंचा उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वही गड्ढे में पलट गया जिसमें दबकर उसके दर्दनाक मौत हो गई मृतक के मुंह से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है ।
0 Comments