Ticker

6/recent/ticker-posts

चायल तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, सरफराज हुसैन निर्विरोध सुने गए अध्यक्ष...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपदमें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा चायल का चुनाव दिनांक 20 दिसम्बर 2000 रविवार को तहसील के सभागार में संपन्न हुआ, यह चुनाव जनपद चुनाव अधिकारी श्री रोशनलाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा कौशाम्बी और सहायक चुनाव अधिकारी श्री धर्म राज मंत्री उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा कौशाम्बी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, चुनाव में कई पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुए, जिसमें अध्यक्ष सरफराज हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री काशी प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना केसरवानी, मंत्री श्री शिवनारायण यादव, उप मंत्री जितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार सोनकर, आय-व्यय निरीक्षक श्री ज्योत्सना सिंह आदि पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्री सरफराज हुसैन ने अपने सभी साथी लेखपालों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया, उन्होंने अपने सम्बोधन में आश्वासन दिया कि वह उनकी हर तरह की सुख दुख की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहेंगे, साथ ही पूरी निष्ठा तत्परता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments