Ticker

6/recent/ticker-posts

उजिहनी खालसा गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए हल्का लेखपाल ने विकलांगों को वितरित किए गर्म कंबल...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में रविवार के दिन बढ़ती कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्देश मिलने पर हल्का लेखपाल मनीष कुमार यादव ने उजिहनी खालसा गांव पहुंचकर असहाय गरीब विकलांगों को गर्म कंबल वितरित किया, पिछले कई दिनों से सूचना मिली थी कि गांव में कुछ असहाय लोग ठंड की चपेट में आ रहे है, सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल तहसील प्रशासन द्वारा निर्धारित गर्म कंबल लेकर गांव में पहुंच गए, जिसके बाद गरीब विकलांगों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया, कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया, साथ ही लेखपाल के भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंशा की है ।

Post a Comment

0 Comments