रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में सोमवार को मण्डलायुक्त श्री आर रमेश कुमार और आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को मंझनपुर थाने पहुंचकर कोविड-19 हेल्पडेस्क, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, निरीक्षण में उन्होने महिलाओं द्वारा की गयी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया, थाने में महिला हेल्प डेस्क में मौजूद रजिस्टर में दर्ज एवं निस्तारित हुई शिकायतों की सत्यता जांच करने के लिए उसमें दर्ज मोबाइल नम्बर पर दोनो अधिकारियों ने फोन से जानकारी प्राप्त किया, इस दौरान मण्डलायुक्त एवं आईजी ने महिला हेल्पडेस्क में तैनात कर्मचारियेां केा निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओ द्वारा की गयी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीला हवाली न की जाये, प्राप्त श्किायतों का समय से निस्तारण कर दिया जाये, जिससे किसी भी महिला को शिकायत के निस्तारण के लिए भटकना न पडे़, इस अवसर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, संयक्त विकास आयुक्त श्री देवराज यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री समर बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी मंझनपुर श्री राजेश कुमार चन्द्रा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
0 Comments