Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डलायुक्त प्रयागराज ने ओसा मण्डी पहुंचकर धान क्रय केन्द्र का किय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में 21 दिसम्बर 2020 को मण्डलायुक्त श्री आर रमेश कुमार एवं आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को कौशाम्बी जनपद के ओसा मण्डी धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने वहां पर उपस्थित किसानों से भी जानकारी प्राप्त किया, उन्होंने कहा कि धान को बेचने में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाये, उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर आने वाले छोटे किसानों को वरीयता देते हुए उनके धान को पहले क्रय कर लिया जाये, उन्हेाने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए, बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये, इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने धान खरीद की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है इस अवसर पर संयक्त विकास आयुक्त श्री देवराज यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री समर बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी मंझनपुर श्री राजेश कुमार चन्द्रा, डिप्टी आरएमओ श्री अंशुमाली सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments