Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी...पति ने पत्नी को डंडों से किया सिर पर वार पत्नी हुई लहूलुहान..…

रिपोर्ट - राजकुमार 

कौशाम्बी : थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के मोहम्मद पुर फूलपती देवी, पति, कमता सरोज ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए थाना पूरामुफ्ती में  लिखित शिकायत देते हुए बताया कि मेरा पति कामता सरोज आए दिन मुझे प्रताड़ित करता रहता है !और मारपीट करता रहता है ! फूलपति ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा पति शाम को मेरे साथ आए दिन मारपीट करता रहता है मेरी छोटी छोटी तीन बच्चिया हैं जो कि हमेशा दहशत में रहती हैं, पति की गलत आदत  खराब होने के चलते जब शाम को घर आता है तो पत्नी के समझाने पर पति आग बबूला हो जाता है ! और पत्नी को डंडों से कहीं सिर पर कहीं टांग पर बेराहमी से पिटाई कर देता है ! जब इसकी शिकायत तीन से चार बार थाना पूरामुफ्ती में तहरीर दिया तो गुस्साए पति ने दिनांक 17 -12 - 2020 शाम को शराब पीकर मार पीट कर सर फोड़ दिया, जो की महिला के सिर पर गंभीर चोटे हैं ! किसी दिन मारने पीटने से कोई बड़ी अनहोनी हो सकती हैं ! महिला ने आरोप लगाया की मेरा पति दबंग किस्म का व्यक्ति है जो कि धमकियां देता रहता है की किसी दिन तुझे इतना मारूंगा की तो मर जाएगी,  आज 18 - 12 - 2020 को थाना पुरामुफ्ती में तहरीर देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई !

Post a Comment

0 Comments