Ticker

6/recent/ticker-posts

टिकरी उपहार गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल स्तरीय मासिक बैठक का हुआ आयोजन, बच्चों की शिक्षा पर हुई चर्चाएं...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर अंतर्गत न्याय पंचायत सल्लाहपुर के शिक्षक संकुल स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन टिकरी उपहार गांव के प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई, जिसमें शासन के मंशा के अनुरूप मिशन प्रेरणा के तहत छात्र-छात्राओं के शिक्षा के अधिगम को बढ़ाने के लिए ई पाठशाला, पाठशाला आपके द्वार, रीड एलांग एप, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षा कों पहुंचाने पर चर्चा की गई, बैठक में अतिथि के रुप में आये शिक्षक संकुल डॉक्टर प्रमिला त्रिपाठी, मान सिंह, राजीव सिंह समेत खंड शिक्षा अधिकारी सम्मिलित हुए, इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन पर कार्य करते हुए बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के कई आशान तरीकों पर चर्चाएं की, साथ ही तमाम जानकारियाों को साझा किया, इस बैठक में रवि कुमार यादव, जय सिंह एपीओ गणित, प्रभा शंकर सिंह एपीओ विज्ञान, विष्णु मिश्रा, अवनीश सिंह एपीओ हिन्दी, तस्नीम फातिमा, सविता मैडम समेत न्याय पंचायत के सभी शिक्षक संकुल उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments