रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव और संभुई गांव की सीमा से पहले रजबहा के समीप खेत में रखे पुआल के ढेर के बगल में एक युवती का नग्न शव बरामद हुआ है, इस अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव और संभुई गांव की सीमा से पहले रजबहा के समीप खेत में रखे पुआल के ढेर के बगल में एक युवती का नग्न शव बरामद हुआ है, इस अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं ग्रामीण द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है जिसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो आयेगी, दरिंदो की ऐसी दरिंदगी देखने को मिली जिसे सोंच कर ही लोगों की रूह कांप जाए, हैवानों ने अज्ञात युवती के साथ ऐसी हैवानियत की है कि जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, खेत में लगभग 2 दिन पहले ही पानी भरा गया था, पापियों ने इस घटना को अंजाम देते हुए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया है, शव में एक भी कपड़ा नही था एक ब्लाउजनुमा मिट्टी से सना शव के नीचे दबा हुआ था, ऐसी विभत्स घटना की कल्पना मात्र से सिहरन होती है ।
ग्रामीणों की सूचना पर सैनी कोतवाल प्रदीप सिंह, कड़ा धाम कोतवाल राकेश तिवारी, एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता, चौकी प्रभारी अझुवा विजय कुमार कुशवाहा मय हमराहियों सहित घटना स्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है, वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवती कहीं दूसरे क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है, घटना को कारित करने के उद्देश्य से यहां लायी गयी थी, साड़ी और कुछ कपड़े घटना स्थल से 500 मीटर दूर एक खेत मे मिले हैं एक जोड़ी पुरानी जूती, पुराना बैग सहित तमाम चीजें रजबहा की पटरियों पर मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।
0 Comments