Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल थाना क्षेत्र के विगाहरा गांव में भाई ने लाठियों से पीटकर की भाई की हत्या, परिजनों में भी हुआ खूनी संघर्ष...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा गांव में एक चचेरे भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपने भाई को ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत होने की बात बताई जा रही है, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।

घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा गांव निवासी रवि शंकर दुबे उम्र लगभग 54 वर्ष पुत्र अंबिका प्रसाद दुबे अपने खेत के चारों ओर कटीली तार लगाकर खेत की सुरक्षा कर रहे था, इसी बात को लेकर उसके चचेरे भाई से उनका विवाद हो गया, देखते-देखते चचेरे भाई ने रवि शंकर दुबे पर लाठियों से हमला बोल दिया, रवि शंकर दुबे को उसके चचेरा भाई ने तब तक लाठियो से पीटता रहा जब तक की रविशंकर दुबे मरणासन्न की अवस्था में नहीं पहुंच गया, जिसके बाद हत्यारा भाई घटनास्थल से फरार हो गया, दिनदहाड़े हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ आई, परिजनों को जानकारी मिली तो रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, मामले की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रवि शंकर दुबे को मरणासन्न अवस्था में ही मौके से उठवा कर अस्पताल भेजवा दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रवि शंकर दुबे को मृत घोषित कर दिया, वापस लाश सराय अकिल पहुंची और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और कई बार यह मामला सराय अकिल थाना पहुंचा था लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते रवि शंकर दुबे की हत्या हो गई है पुलिस केवल नाम की कार्यवाही करती रह गई, घटना के बाद दोनों भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष शुरू हो गया, जिसमें महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग लहूलुहान हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही मौके पर कई थानों की फोर्स बल को तैनात कर दिया गया है ।


Post a Comment

0 Comments