Ticker

6/recent/ticker-posts

होलागढ़ थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में दबंगो ने वृद्ध महिला और उसके पति को पीटा, तमंचा सहित वीडियो हुआ वायरल....


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय नन्दन उर्फ समसपुर गांव में एक वृद्ध महिला को उसके पति समेत पीटने का एक मामला सामने आया है जहाँ उक्त गांव के दर्जनों की संख्या में दबंगों ने गौशाले में गए सांड के विवाद को लेकर वृद्ध महिला के घर पर चढ़ाई कर दिया, जिसके बाद हाथों में तमंचा लहराते हुए उनके ऊपर ईट, पत्थर, लाठी-डडों से हमला करना सुरू कर दिया, जिससे वृद्ध पति पत्नी छोटा हिल हो गए हैं, जानकारी मिलने के बाद वृद्ध के पुत्र जो कि पीडब्लूडी विभाग में स्टेनो पद पर कार्यरत है पूरे मामले की शिकायत होलागढ़ थाना में किया है, खबर लिखे जाने तक होलागढ़ थाना में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, वहीं इंस्पेक्टर होलागढ़ तारकेश्वर राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि जाँच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आप देख सकते है कि दबंग किस से हाथों में तमंचा लेकर वृद्ध दंपत्ति को डरा धमका कर मार पीट कर रहे हैं ।


Post a Comment

0 Comments