ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में देवीगंज हादसे की जांच के लिए एडीजी जोन प्रेम प्रकाश आईजी के साथ आए हुए थे, दुर्घटना स्थल का मौका-मुआयना करने के बाद एडीजी वापस जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कोखराज थाना का निरीक्षण किया, निरीक्षक के दौरान थाना में तमाम लापरवाही मिली जिससे नाराज होकर एडीजी जोन ने इंस्पेक्टर बलराम सिंह को सस्पेंड कर दिया, एडीजी की इस कार्यवाही से जनपद के पुलिस महकमे में खलबली मची गई ।
आपको बता दें कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज में मंगलवार रात स्कॉर्पियो पर डस्ट लदा ट्रक पलट गया था, इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, जानकारी होने के बाद एडीजी जोन प्रेम प्रकाश आईजी रेंज कवींद्र प्रताप सिंह के साथ बुधवार को करीब नौ बजे दुर्घटना स्थल पहुंचे, एडीजी ने विधिवत जांच किया, जिसके बाद अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वहां से करीब 11 बजे लौटते समय वह कोखराज थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए ।वहां उन्होंने जांच के दौरान इंस्पेक्टर बलराम सिंह नहीं मिले, जिससे एडीजी जोन का पारा गरम हो गया जब उन्होंने उनकी गैरहाजिरी के बारे में पूछताछ किया तो थाना से कोई स्पष्टीकरण में जवाब नहीं मिला, जिस पर प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह समेत मुंशी सुरेश कुमार, ऑपरेटर पीयूष को निलम्बित कर दिया, एडीजी जोन प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश की इस औचक निरीक्षण के दौरान की गई कार्यवाही से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, एडीजी जोन द्वारा की गई इस कार्यवाही से मठाधीश थानेदारों को सबक लेना चाहिए ।
0 Comments