Ticker

6/recent/ticker-posts

झूंसी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन नेस्त नाबूत के तहत अवैध निर्माण पर की गई कार्यवाही, पीडीए ने ध्वस्त कराया एक और माफिया, हिस्ट्रीशीटर का आलीशान घर...


रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन नेस्त नाबूत लगातार जारी है जिसके तहत प्रायागराज में अतीक़ अहंमद, विजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा, अशोक यादव, बच्चा पासी सहित दो दर्जन से अधिक माफ़ियाओं और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माण को पीडीए ने ध्वस्त करा दिया है, इसी कड़ी में प्रायागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर छुट्टन गिरी के 500 वर्ग गज में बने अवैध निर्माण को 4 जेसीबी लगा कर ध्वस्त कर दिया गया है, छुट्टन गिरी हार्ड कोर क्रिमिनल है इसके ऊपर हत्या और हत्या के प्रयास करने, बलवा, रंगदारी सहित 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है इस वक्त वह जेल में बन्द है ।

Post a Comment

0 Comments