ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में शुक्रवार के दिन भोर में सऊदी अरब से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, दो महीने पहले सड़क हादसे में युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई थी, परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव स्थित कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनौरी गांव निवासी इरफान अहमद कुरैशी 27 पुत्र एजाज अहमद कुरैशी पिछले चार साल से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में रहकर ड्राइवरी करता था, 17 अक्टूबर को मालिक को छोड़कर कमरे पर वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया, परिजन मृतक के शव को घर लाने के लिए काफी प्रयास करते रहे, लगभग दो महीने के बाद शुक्रवार के दिन भोर में इरफान का शव मनौरी गांव लाया गया, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन चीख मार कर रोने लगे, वहां मौजूद हर आंख नम हो गई, जिसके बाद परिजनों ने दोपहर में गांव के कब्रिस्तान में इरफान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया, परिजनों के अनुसार इरफान की जनवरी महीने में शादी होने वाली थी, उसको अप्रैल में ही घर आना था, लेकिन लॉक डाउन के कारण वह घर नहीं लौट सका था, अब उसका शव मनौरी गांव आया था ।
0 Comments