रिपोर्ट - राजकुमार
कौशाम्बी : थाना कोखराज क्षेत्र के मलाक भायल के NH टू हाइवे पर एक्सीडेंट का सिलसिला खत्म करने में जिम्मेदार नाकाम है ! उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के थाना कोखराज अन्तर्गत मलाक भायल के साईकिल चालक के एक्सीडेंट देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक ग्राम ककोढा निवासी भिल्ला सरोज पुत्र स्व० अधारी सरोज उम्र लगभग 58 वर्ष जो अपनी साईकिल से किसी काम से जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार से आ रही कन्टेनर के हादसे में उनकी एक पैर कट कर बाहर हो गया। इस हादसे से लोगों की रूह कांप गई। वहीं स्थानीय लोगों ने 108 नम्बर की एम्बुलेंस के मदद से घायल भिल्ला सरोज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ! जहां उसकी हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने कन्टेनर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है । वहीं लोगों में चर्चा है कि हाइवे के जिम्मेदार का रफ्तार पर कन्ट्रोल न होने के कारण ऐसी घटना लगातार सामने आ रही है । वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है !
0 Comments