रिपोर्ट-सिमरन आर्या
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत बेगमपुर गांव के समीप खेतों की तरफ एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध हालत में चोटहिल पड़ा मिला है, ग्रामीणों के अनुसार वह जब सुबह के खेतों की तरफ गए तो रोड किनारे प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति पर बेसुध पड़ा देखा, नजदीक जाकर देखा तो पता चला वह व्यक्ति जीवित था और ठिठुरन भरी ठंड से सिकुड़ रहा था, देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया, घंटो बीत जाने के बाद भी स्थानी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने वहीं पड़े वालों को जलाकर उसे आग की गर्माहट देने का प्रयास किया, जिसके बाद 112 नंबर पुलिस को डायल किया, मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे उठाकर इलाज के लिए भेजवा दिया, वही मीडिया कर्मियों के पूछने पर वह व्यक्ति कुछ भी बोल पाने में असमर्थ था, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, ग्ररामीणों है आशंका है कि उसे मारपीट कर गांव के बाहर फेंक दिया गया था ।
0 Comments