रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी हमेशा सुर्खियों में नजर आते रहे यह कोई नया मामला नहीं है जब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है ऐसा ही एक सवाल पुरामुफ्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से देखने को मिला है जहां पर वहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़कर गायब रहते हैं जिस का नजारा मीडिया के कैमरे में कैद हो गया है ।
जानकारी जानकारी के लिए आपको बता दें कि जनपद कौशाम्बी स्वास्थ्य विभाग के वअंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरामुफ्ती में अक्सर ताला जड़ा रहता है, यहां का आलम यह है कि जो भी मरीज इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं बाहर गेट पर ताला जड़ा देखकर वापस लौट जाते हैं लोगों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पूजा सिंह अक्सर गायब रहती हैं वह अपना एक निजी हॉस्पिटल जनपद प्रयागराज में चला रही हैं, जिससे उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं रहती है, उनकी कार्य शैली को देख कर स्वस्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी भी नदारद रहते हैं, जहां एक तरफ सरकार गरीब मजदूरों के इलाज के लिए हॉस्पिटल और दवाइयों का इंतजाम मुहैया करा रही है वही जनपद में स्वास्थ विभाग के जिम्मेदारों की मिलीभगत और कमीशन खोरी के चलते सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है, आखिर कब तक जनपद कौशाम्बी में स्वास्थ विभाग के चिकित्सक अपनी मनमानी पर कार्य करते रहेंगे ।
0 Comments