रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा
प्रयागराज : जनपद में लगातार ऑपरेशन माफिया के तहत अतीक अहमद के कई खास गुर्गे और उनके करीबियों के ऊपर शासन के आदेश से प्रशासन कार्यवाही कर रहा है, बाहुबली सांसद रहे अतीक अहमद के सबसे खास बिजनेस पार्टनर अब्बास खान का मकान अतरसुइया स्थित गोलपार्क चौराहे के पास है जिसे सोमवार को अब्बास के मकान को गिराने के लिए पीडीए कार्यवाही करने पहुंच गया, इस कार्यवाही से पहले भारी संख्या में पुलिस बल को क्षेत्र में लगा दिया गया, मकान गिराने से पहले अब्बास के घरवालों से प्रशासन की तू तू मैं मैं हुई, अब्बास खान के पुत्र अजीम का कहना था कि हमारा मकान आधे से ज्यादा नक्शे में पास है फिर भी पीडीए पूरे घर को गिराने के लिए दबाव बना रहा है इसी बात को लेकर परिवार वालों और अधिकारियों के बीच बातचीत चलती रही, बता दें कि अब्बास का सिविल लाइंस में मयंक टावर को भी सीज कर दिया गया था ।
अब्बास खान के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं सन 2017 में भू माफिया के लिस्ट में अब्बास खान का नाम लिखा गया था और मायावती की सरकार में अब्बास पर गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही की गई थी, महीनों पहले एडीजी जोन अब्बास घर पर कार्रवाई करते हुए उनके घर से 3 गाड़ियों को जप्त कर के सीज कर दिया था, सोमवार को पीडीए की कार्यवाही को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था ।
0 Comments