Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन, किसानों के जर, जमीन, जिंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार- अजय सोनी...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में किसान अध्यादेश विधेयक के विरोध में केंद्र सरकार की गलत मंशा पर उदहिन बुजुर्ग में केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि एवं सद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं एवं किसानो ने केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया और ईश्वर से केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया, पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे विधि विधान से कर्मकांडी ब्रम्हाण के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर हवन किया गया, साथ ही तमाम देवी देवताओं को केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि एवं सद्बुद्धि के लिए आहुति दी गई, कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा कि कुछ किसान विरोधी तत्वों के दबाव में केंद्र सरकार द्वारा ऐसा किसान विधेयक लाया गया है। आगे कहा कि करीब एक माह पूरे होने पर भी कड़ाके के ठंड में खुलें आसमान के नीचे दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलन कर रहे हैं जिसमें कई किसानों की जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके आज तक केंद्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी, अजय सोनी ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों की मुखालफत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आज किसानों के जर, जमीन, जिंदगी से खेल रही है और किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई थी, आगे कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों किसान अध्यादेश विधेयको को वापस नहीं लेती, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, इस अवसर पर इन्द्र नाथ तिवारी, छविनाथ तिवारी, अवधेश द्विवेदी, परमानन्द द्विवेदी, गौकर्ण तिवारी, बबलू केसरवानी, बिनोद सोनी, रमेश केसरवानी, रामसिंह यादव, बच्चा श्रीवास्तव, दिलीप कसेरा, सुनील तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments