Ticker

6/recent/ticker-posts

निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक हुई आहूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई चर्चाएं...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में दिनाँक 13 दिसम्बर 2020 को निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के हाई कमान निसार अहमद शेख राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री जगत लाल यादव जी गंगापार प्रयागराज से आकर सभा मे अपने बिचारों को रखा वहीं उनके बिचारों का सम्मान करते हुए उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने माल्यापर्ण करते हुए एक दूसरे का स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया, वहीं गंगापार से साथ में आये हुये श्री सुरेश कुमार मौर्या जी का भी माल्यापर्ण करते हुए स्वागत किया गया, साथ ही पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी श्री सुरेश चन्द्र निषाद, साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सकील खान, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में मौजूद रहे उन्होंने भी माननीय, यादव जी का स्वागत किया,
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आर के राठौर जी ने मुख्य अतिथि जी को माला पहना कर स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया और कहा सर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन पर आप देश के किसानों व देशवासियों को क्या संदेश देना चाहते हैं, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री जगत लाल यादव जी ने सर्व प्रथम किसानों को प्रणाम करते हुए सभी देश के किसानों का सम्मान किया इस दौरान उन्होंने कहा देश भर में जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, मैं निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा पार्टी के तरफ से उन सभी किसानों का समर्थन करता हूँ और आभार प्रकट करता हूँ की आज वह देश के लिए जंग लड़ रहे हैं अपने अधिकारों के लिए और मांगो को लेकर इसमे पार्टी उनके साथ खड़ी है, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी किसानों के प्रति आभार प्रकट किया और संदेश दिया कि आप आंदोलन की मोहिम छेड़े हम आपके साथ है, एकता बनाकर सम्पूर्ण भारत में आन्दोलन की जंग जारी रखना है ।


Post a Comment

0 Comments