रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत मंदर मोड़ के पास घने कोहरे के कारण डंपर ट्रक और छोटा हाथी लोडर में भिड़ंत हो गई, जिससे छोटा हाथी लोडर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसमें में बैठे चालक और उसके खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकलवा कर इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है, बताया जा रहा है कि बीती शाम ठंड के कारण घना कोहरा छा गया था भोर के वक्त मंदरमोड़ के पास डंपर ट्रक और छोटा हाथी लोडर में भिड़ंत हो गई, जिससे छोटा हाथी के ड्राइवर और खलासी घायल हो गए हैं ।
0 Comments