ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना में इन दिनों बिगड़ैल पुलिसकर्मियों की भरमार हो गई है जो मानवता को शर्मसार करने पर उतारू हैं वही अपनी वर्दी के नशे में चूर होकर लोगों पर सितम ढा रहे हैं ऐसा ही एक मामला फिर चरवा थाना के पुलिस कर्मियों का उजागर हो गया है थाना क्षेत्र से भैंस लाद कर जा रहे एक छोटा हाथी के एक ड्राइवर को अवैध वसूली न मिलने पर थाना के कुछ पुलिस कर्मियों ने जमकर पीट दिया, जिससे वह अधमरा हो कर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र से अराहड़ा गांव निवासी सुंदर लाल पुत्र गुलाब चन्द्र नाम का ड्राइवर व्यापारी के साथ अपनी छोटा हाथी लोडर गाड़ी पर अरई सुमेरपुर गांव से भैंस लादकर गढ़वा गांव जा रहा था जैसे ही वह चरवा थाना के समीप पहुंचा कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर अवैध वसूली करना चाहा, जब उसने मना किया तो उसे गाड़ी से नीचे उतारकर लाठियों से जमकर पीट दिया, जिससे वह आदमी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, वहीं पीड़ित का आरोप है कि उसके बेहोश होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब में रखा 4000 रुपए और एक वीवो कम्पनी को मोबाइल निकाल लिए हैं, जिसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद उसे उठाकर नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है, वही गाड़ी के मालिक का भी आरोप है कि पुलिस अक्सर उससे वाहन गुजरने के नाम पर अवैध वसूली करती रहती है उसके ड्राइवर ने इस बार पैसा देने से मना कर दिया तो उसे थाना के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा मार पीट कर अधमरा कर दिया गया है । बेलगाम चरवा पुलिस का यह मामला कोई नया नहीं है पखवाड़े भर पहले ही थाना के एक बिगड़ैल दरोगा ने गढ़वा उदाथू गांव की एक दलित युवती को सरेआम लाठियों से जमकर पीटा था अभी तक उस प्रकरण में किसी भी अधिकारी ने कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं किया है, वह मामला ठंडा ही नहीं पड़ा कि चरवा पुलिस का दूसरा मामला सामने में आ गया है, अब देखना यह है कि इस शिकायत के बाद भी चरवा पुलिस पर क्या कार्यवाही होती है या पर्दा डालकर उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा, क्या चरवा पुलिस लोगों पर इसी तरह सितम ढाती रहेगी, चरवा पुलिस की इन कृत्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं ।
0 Comments