ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में बुधवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ थी, जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला जनपद प्रयागराज से होते हुए उनके गृह जनपद कौशाम्बी की तरफ बढ़ रहा था वैसे वैसे ही जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया, इसी क्रम में डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला जैसे ही पूरामुफ्ती गांव में जीटी रोड किनारे स्थित काली मंदिर के पास पहुंचा प्रयागराज मंडल महामंत्री रामनरेश पटेल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, वहां मौजूद ग्रामीणों ने थाना पूरामुफ्ती को समाप्त करने की बात को लेकर भी थाना को थाना बनाए रखने की मांग की, जिस पर केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें आश्वासन दिया, इस दौरान सतीश बाबा, पिंटू कुशवाहा समेत सैकड़ों स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।
0 Comments