ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में देश का 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, इस शुभ अवसर पर रेलवे सलाहकार बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉक्टर प्रभु शंकर शुक्ला ने ध्वजारोहण के कार्यक्रम की शुरुआत किया, सर्वप्रथम राष्ट्र गान हुआ तत्पश्चात कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में कालेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर श्वेता ने बच्चों को देशभक्ति के विषय में अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन हर्ष लाल सिंह ने किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से पायल गुप्ता, मानसी चंद्र, अदीबा बुखार, काजल, प्रतीक्षा सिंह, शीतल, दीक्षा मिश्रा, शिवा, हाशिम वर्षा, फातिमा आदि छात्राओं द्वारा देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्याण सिंह जितेंद्र वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, महेश यादव, राहुल यादव, रमेंद्र कुमार, मनजीत सिंह, सुशीला मैडम, रिजवाना मैडम, निगार बेगम, बेबी फरीदा, माला पटेल, श्वेता जयसवाल, पिंकी यादव, अनीता आदि अध्यापक, अध्यापिकाएं मौजूद रहे ।
0 Comments