Ticker

6/recent/ticker-posts

अझुवा चौकी के समीप भांग की दुकान पर खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहा गांजा, युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद...


रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी थाना क्षेत्र की अझुवा चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही धुआंधार सरकारी भांग के ठेके में गांजा बेखौफ होकर बेचा जा रहा है, जिससे कस्बे की युवा पीढ़ी तेजी से नशे का शिकार होती जा रही है, युवाओं का भविष्य भी धुएं के साथ उड़ता जा रहा है, दुकान पर गांजे की लगभग 10 ग्राम की पुड़िया का दाम 200 रुपए लिया जाता है, इस गांजे की लत से युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है, परिवार के बच्चों के पालन-पोषण एवं अन्य सुविधाओं के लिए गंजेडी पैसे नहीं जुटा पा रहें है ।


परन्तु नशे की लत में इतना चूर हो चुके है कि जैसे तैसे जुगाड़ करके गांजा खरीद कर पी रहें है, अगर ऐसा चलता रहा तो नशा मुक्त भारत के बजाय नशा युक्त भारत बन जाएगा, सरकारी भांग की दुकान का ठेकेदार ऊंची पहुंच का हवाला देकर पुलिस की सेटिंग से खुलेआम गांजा बेचवा रहा है जो स्थानीय पुलिस के जिम्मेदारों के साथ साथ आबकारी विभाग पर भी सवाल खड़े कर रहा है,क्ष कि आखिर इतने जिम्मेदारों के होते हुए भी कैसे भांग की दुकान पर अवैध तरीके से गांजे की बिक्री हो रही है ।


Post a Comment

0 Comments