Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषि विज्ञान केंद्र में स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन, केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक ने किसानों को दी स्वच्छता से संबंधित तमाम जानकारियां....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में  गुरुवार के दिन महगांव कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर अजय कुमार ने जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र पर स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया था जो लगातार कई दिनों तक चलाया गया, इस दौरान केंद्र पर जनपद समेत सैकड़ों स्थानीय किसानों को बुलाया गया, साथ ही उन्हें खेतों की बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक की स्वच्छता से संबंधित जानकारियों से रूबरू कराया गया, इस दौरान केंद्र पर आए सभी किसानों को स्वच्छ भारत मिशन पर भी जोर देने को कहा गया, साथ ही अपने खेतों एवं घरों पर भी साफ सफाई रखने की बात बताई गई, कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार कर रहे थे, जिसकी अध्यक्षता केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर अजय कुमार ने किया, समापन कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें कई किसानों समेत केंद्र के वैज्ञानिकों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम का समापन किया ।

Post a Comment

0 Comments