रिपोर्ट-संजीत कुमार
कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारा के पास होटल में खाना खाने गए दलित युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसकी शिकायत लेकर जब वह थाना पूरामुफ्ती गया तो पुलिस ने डाट डपट कर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारा के पास बुधवार की बीती रात होटल में खाना खाने गए दलित युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया, बताया जा रहा है कि पुरामुफ्ती गांव का रहने वाला प्रदीप पासी पुत्र चंदन पासी अपने दोस्त प्रज्वल मिश्रा के साथ बीती रात गुरुद्वारा के समीप स्थित होटल में खाना खाने गया था तभी वहां पर कुछ दबंग लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और एकाएक मारपीट कर दोनों को लहूलुहान कर दिया, जिसमें प्रदीप पासी को गंभीर चोटें आई हैं, मुस्की घायल अवस्था को देखकर दबंग अपने साथी के समय फरार हो गए, इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और डायल 112 नंबर पुलिस को बुलाकर जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया, आरोप है कि आराम मिलने पर जब वह थाना पुरामुफ्ती गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया बल्कि सुलह समझौता कर लेने का दबाव बना रही है, पीड़ित के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी से ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर न्याय की गुहार लगाई है ।
0 Comments