Ticker

6/recent/ticker-posts

तिरंगा यात्रा निकाल रहे समाजवादी नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देर रात हुए मुचलका पर रिहा...


रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम


कौशाम्बी : जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जगह जगह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई, समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि तिरंगा यात्रा को रोक कर प्रशासन द्वारा हम लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया था, इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव महबूब आलम सज्जू दयाशंकर यादव परवेज अंसारी कप्तान यादव मुजाहिद हुसैन अहमद रजा विजय यादव सुमित पांडेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे तिरंगा यात्रा निकाल रहे गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के नेताओं को देर रात मुचलके पर रिहा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments