ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के समीप स्थित भोला डॉक्टर की मेडिकल स्टोर में तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित घुस गई, जिससे वहां आसपास बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, फिलहाल इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है, बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था ।
मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के समीप स्थित भोला डॉक्टर की मेडिकल स्टोर में तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित घुस गई, जिससे वहां आसपास बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, फिलहाल इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है, बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था, कार की टक्कर से मेडिकल स्टोर के सामने रखा तमाम तमाम छतिग्रस्त हो गया वही कार चालक घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में लोगों ने भर्ती करा दिया है ।
0 Comments