Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्हरौली चौकी के सामने सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट के वाहन चालकों का काटा चालान....


रिपोर्ट-सुनील जोशी


प्रयागराज : जनपद में धूमनगंज थाना क्षेत्र की चौकी बम्हरौली के सामने सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने अपने हमराहियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और हेलमेट के निकलने वाले दो पहिया वाहन चालकों की जमकर क्लास लगाई, इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने बिना मास्क लगाए और बिना हेलमेट पहने निकले लोगों का चालान काटा, साथ ही उन्हें दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी, सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने लोगों को बताया कि जीवन अनमोल है आप लोग दुर्घटनाओं में बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग करें साथ ही कोरोना कॉल का दौर है 2 गज की दूरी बनाए, मास्क को जरूर लगाएं अन्यथा जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ इसी प्रकार जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments