ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पुरामुफ्ती थाना को समाप्त करने से थाना क्षेत्र के लोगों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, शनिवार को अपना आक्रोश जाहिर करने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ थाना पूरामुफ्ती के समीप जीटी रोड पर इकठ्ठा हो गई, विरोधात्मक भीड़ में कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मानित हुए, उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि शासन के आदेश पर थाना पूरामुफ्ती को समाप्त किया गया है, हम सब ये मांग करते है कि पूरामुफ्ती थाना को थाना रहने दिया जाने का भी आदेश शासन द्वारा जारी किया जाए, वरना हम लोग भी पार्टी से त्याग पत्र देकर बाहर हो जायेंगे ।
भीड़ को संबोधित करते हुए वार्ड नंबर 55 के जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र पासी ने कहा कि पूरामुफ्ती थाना ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 1930 का थाना है इसे जिम्मेदारों ने शासन का आदेश बता कर समाप्त कर दिया है, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, थाना को धूमनगंज की चौकी में तब्दील किया गया है, ऐसे में लोगों को रिपोर्टिंग करने में लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा, जो वह नहीं करना चाहते, ऐसे में गरीब, दबे कुचले दलितों को न्याय नहीं मिल पायेगा, हम लोग शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि समाप्ती के शासनादेश को बदलकर थाना पूरामुफ्ती को जनपद प्रयागराज का थाना बना रहने दिया जाए, अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है आने वाले दो तीन दिनों में थाना क्षेत्र की पूरी जनता सड़कों पर बैठ जाएगी ।
फिर शासन प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, हम कैबिनेट मंत्री और उनके भाजपा प्रतिनिधियों के द्वारा दिए जा रहे आश्वासन से संतुष्ट नहीं है, जिस तरह की लिखित आदेश, निर्देश पर थाना को समाप्त किया गया है उसी प्रकार पूरामुफ्ती थाना को बरकरार रखने के लिखित आदेश निर्देश जारी किए जाए, इस दौरान इंजीनियर सोनू कुमार ब्लाक प्रमुख चायल, सत्य प्रकाश कुशवाहा उर्फ पिन्टू, रामनरेश पटेल, अनिल मौर्या, अरविंद सोनकर, रवि केशरवानी, मनोज केशरवानी, सरवन पासी, पप्पू महाराज, मुच्छू प्रधान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीतम पटेल, सतीस बाबा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
0 Comments