रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनदंन ने क्राइम को कंट्रोल करने के उद्देश्य से जनपद के 10 थाना क्षेत्रों में 15 अस्थाई नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की घोषणा किया है, आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस का दायित्व सभी जिम्मेदारों को समझाते हुए यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दिनांक 24 जनवरी 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त एवं जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनपद में पंद्रह नई चौकियों की स्थापना कराई गई है, इन चौकी क्षेत्रों के गांव की जिम्मेदारी उनकी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप पुलिस चौकियों की होगी ।
इन चौकियों के होने से इनके क्षेत्रों में अपराध, अपराधियों पर अंकुश लगाना आसान हो जाएगा, चरवा, सराय अकिल, मंझनपुर, करारी, पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी, कड़ा धाम, सैनी मोहब्बतपुर पइंसा, कोखराज इन सभी थाना क्षेत्रों में चौकियों की स्थापना कराई जायेगी, जिसमें महगांव, सैय्यद सरावां, बेरुई, भगवानपुर, दीवर कोतारी, कादीपुर, कोर्रई एआरटीओ कार्यालय, आवाना आलमपुर, आषाढ़ा, बैरमपुर, बिदांस, हब्बू मगर, पथरावां, उदहिन बाज़ार, हर्रायपुर जैसे स्थानों पर अब नई पुलिस चौकियां बनाई जायेगी जो क्षेत्र की जनता के लिए अच्छी खबर है ।
0 Comments