रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना पुलिस और अंतर्राज्यीय पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं है, पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया है, वहीं एक सब इंस्पेक्टर भी पशु तस्करों की गोली लगने से घायल हो गया, दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, मौके से दो अन्य तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं, इससे पहले पशु तस्करों ने कोखराज इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी पर मवेशी लदे कंटेनर को चढ़ाने का भी प्रयास किया था, हालांकि पुलिस ने पशु तस्करों को दौड़ा लिया था, खुद को पुलिस से घिरता देख पशु तस्करों ने गाड़ी छोड़कर भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें खेतों में घेर लिया, खुद को घिरता देख तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही किया है, पुलिस ने गिरफ्तार तीनो पशु तश्कर से पूछताछ कर रही है, मौके पर एसपी और एएसपी भी पहुंचे गये थे, एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है, एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है जबकि एक तस्कर ने सब इंस्पेक्टर के हाथ मे गोली मारी है, एक आगरा, दो मेरठ के रहने वाले हैं, घायल तस्कर एवं सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, तस्करों ने सरकारी गाड़ी में बैठे पुलिस के जवानों को कुचलने का भी प्रयास किया था, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जी रही है, पशुओं को राजस्थान से बिहार ले जाया जा रहा था ।
0 Comments