Ticker

6/recent/ticker-posts

काजीपुर के समीप फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से साइकिल सवार हुआ लहूलुहान, एंबुलेंस से पुलिस ने भेजवाया जिला अस्पताल...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना से अलग होकर चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव काजीपुर के समीप तेज रफ्तार में आ रही है फॉर्च्यूनर कार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया, आसपास मौजूद लोगों ने उठाकर पुलिस को सूचना दिया, लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उठवाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया, बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति मजदूर है जो मजदूरी करके शाम को अपने घर जा रहा था जैसे ही वह काजीपुर के समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दिया, टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जीटी रोड पर गिर पड़ा, वहीं फॉर्च्यूनर कार चालक फरार हो गया, आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायल पड़े व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है, खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति का नाम पता प्राप्त नहीं हो सका है ।

Post a Comment

0 Comments