ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकरी उपहार मैं गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मंगलवार के दिन 26 जनवरी 2021 को टिकरी उपहार पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सत्रोघ्न सिंह यादव, ग्राम सचिव उदित नारायण यादव के नेतृत्व में बड़े उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया, विद्यालय की प्रधानाध्यापिकाओं के साथ ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह यादव, ग्राम सचिव उदित नारायण यादव ने झंडारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाते हुए देश को एकता और भाईचारे का संदेश दिया, साथ ही कोरोना काल में लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों को पालन करने के लिए जागरूक किया, इस दौरान प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं के साथ गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।
0 Comments