Ticker

6/recent/ticker-posts

मलाक मोहीउद्दीनपुर गांव में कड़कड़ाती ठंड की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से अलग हुए गांव मलाक मोहीउद्दीनपुर में मंगलवार की बीती रात कड़कड़ाती ठंड की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, ठंड लगने की खबर जब उसके परिजनों को हुई तो वह त्वरित इलाज के लिए उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से अलग हुए गांव मलाक मोहीउद्दीनपुर में मंगलवार की बीती रात कड़कड़ाती ठंड की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक का नाम भारत लाल पासी है जिसकी उम्र तकरीबन 41 वर्ष है किसी कार्य से वह खेतों की तरफ गया हुआ था देर रात जब घर को वापस लौटा तो वह अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, अपने परिवार के मुखिया की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सभी का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बालिक बेटी को छोड़ गया है ।

Post a Comment

0 Comments