Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती थाना को धूमनगंज में शामिल होने की चल रही कवायद, इस तरह से खत्म हो जाएगा पुरामुफ्ती थाना का अस्तित्व....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी :  जनपद के 69 गांव प्रयागराज में शामिल होते ही पूरामुफ्ती थाना भी धूमनगंज थाना में समायोजित हो जा रहा है जिस गांव में पूरामुफ्ती थाना बना है, वह गांव धूमनगंज थाने में शामिल होने जा रहा है, ऐसे में पुरामुफ्ती थाना अब इतिहास बनकर रह जाएगा, धूमनगंज थाना का क्षेत्र बढ़ने के बाद अब प्रयागराज और कौशाम्बी के बीच एक एयरपोर्ट थाना खोला जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिस क्रम में एयरपोर्ट थाना बनाने की प्लानिंग चल रही है ।

आपको बता दें कि कौशाम्बी जनपद के 69 गांव ऐसे हैं जो राजस्व विभाग के अधीन हैं, लेकिन अपराध होने पर कौशाम्बी पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करती थी, ये सभी 69 गांव कौशाम्बी के पुरामुफ्ती और पिपरी थाना क्षेत्र में आते थे, इनमें पिपरी में 29 गांव और बाकी 40 गांव पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में शामिल थे, आईजी केपी सिंह ने बताया कि जो गांव प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं, उनमें पुरामुफ्ती गांव भी शामिल है यहीं पर पुरामुफ्ती थाना भी बना है, ऐसे में यह स्वत: ही धूमनगंज में शामिल हो जाएगा, अब कौशाम्बी पुलिस और प्रयागराज पुलिस के बीच बातचीत कर इसके रिकार्ड सुरक्षित किए जाएंगे, कौशाम्बी में एक नया थाना खोलने की प्लानिंग है, जिसमें पुरामुफ्ती के बाकी गांव शामिल होंगे, जिसे नया थाना बनाकर पूरामुफ्ती के सारे अधिकार क्षेत्र ट्रांसफर किए जाएं, इन सभी बिंदुओं पर विचार के लिए एक सामूहिक बैठक की जाएगी,अगले हफ्ते इस पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन इस तरह की चल रही कवायद से पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में आने वाले लोगों के दिलों में बात हजम नहीं कर रही है वह धूमनगंज थाना से जुड़कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलने को तैयार नहीं है, यहां के कई लोगों से बात करने पर ज्ञात हुआ है कि वह धूमनगंज नहीं जाना चाहते, उनका कहना है कि पूरामुफ्ती थाना अंग्रेजों के जमाने से 1930 का ऐतिहासिक थाना है और वह इसे खोना नहीं चाहते, लोगों ने कहा है कि कहीं न कहीं इस फैसले से उनके मन में आक्रोश जाग रहा है, वह इसका विरोध प्रदर्शन करके थाना को बरकरार रखने की मांग करेंगे कि पूरामुफ्ती थाना को जनपद प्रयागराज का थाना बनाए रखा जाए ।

Post a Comment

0 Comments