ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में धूमनगंज थाना हमेशा सुर्खियों में रहा है अपराध और अपराधियों से संबंधित मामलों में भी पुलिस द्वारा हेराफेरी करने का प्रकरण भी अक्सर सामने आता रहा है, ऐसा ही एक मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र से फिर सुर्खियों में छा रहा है हाल ही में दिनांक 1 जनवरी 2021 को मुकदमा अपराध संख्या 0004/2021 धारा 386, 506, 323, 147 के तरह थाना धूमनगंज पर प्रथम सूचना रिपोर्ट में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें पीड़ित पक्ष की एक महिला मरियम बीबी पत्नी नियाज़ अहमद निवासी ग्राम बसवारी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा उससे पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है, जिस पर बिना सोचे समझे ही धूमनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि हकीकत यह है कि ऐसा कोई रंगदारी का मामला है ही नहीं, वह मामला जमीनी विवाद से संबंधित है, जिसमें एक ही जमीन की रजिस्ट्री दो लोगों ने करा रखी है, उसी जमीन के प्लाट को लेकर दोनों में खींचातानी चल रही है, जमीन का प्लाट चकमीरा पट्टी में होने के कारण जमीन बेशकीमती बताई जा रही है, जिस पर वहीं के एक दलाल नेता ने नजर गड़ा रखी है, उसी दलाल नेता ने दूसरे पक्ष की महिला को मोहरा बनाकर प्रथम पक्ष के लोगों पर रंगदारी मांगने का झूठा मामला बनवा दिया है, जबकि आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि अतीक से उनका कोई लेना देना नहीं है चक मीरा पट्टी में स्थित जमीन को लेकर महिला से उनका विवाद चल रहा है, जिस पर एक दलाल नेता द्वारा मनगढ़ंत मामला बनवा कर उनको झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, इस मामले की गहराई में जाने से कहीं न कहीं यह प्रतीत हो रहा है कि धूमनगंज की पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ रही है ऐसा कहना इसलिए लाजमी होगा कि कुछ महीनों पहले थाना क्षेत्र के ही एक राजू हड्डी नाम के दबंग ने वही मीरा पट्टी की रहने वाली आशियां बेगम नाम की महिला से पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगी थी, जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था लेकिन शिकायत करने के बाद भी धूमनगंज पुलिस ने उस दबंग गुंडे पर कोई कार्यवाही नहीं किया था, ना ही उस प्रकरण में कोई मुकदमा लिखा गया था, पीड़ित महिला आशियां बेगम का कहना है कि हड्डी वही दलाल नेता का गुर्गा है जिसके इशारे पर सारा खेल थाना पुलिस के द्वारा किया जाता है, पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने के बाद भी पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया था, अब यह मामला किस आधार पर दर्ज किया है यह सवाल पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है, फिलहाल अतीक के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला धूमनगंज पुलिस ने दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस की विवेचना में इस बात का खुलासा हो पाएगा या फिर सांप को लत्ता, लत्ता को सांप बनाने वाली कहावत भी चरितार्थ होती नज़र आयेगी ।
0 Comments