Ticker

6/recent/ticker-posts

पन्नोई ग्राम प्रधान का मानवीय चेहरा आया सामने, एक बिछड़े बच्चे को पहुंचाया उसके माता पिता के घर....

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना अंर्तगत इकबाल नगर भिटी में एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष थी, वह अपना नाम मनीष पुत्र समय लाल ग्राम डेलाइया बता रहा था, तभी वही पर बैठे ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्या को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने बच्चे से पूछा कि वह कहा का है प्रधान की बात सुनकर बच्चे ने अपना नाम पता बता दिया, नाम पता जानने के बाद ग्राम प्रधान पति ने उसके क्षेत्र की स्थानीय चौकी में पता किया तो उसकी गुमशुदगी की रिर्पोट वहां दर्ज थी, फ़िर ग्राम प्रधान खुद ही बच्चे को उसके घर पहुचाने का मन बना लिया और अपनी ग्राम पंचायत के शमीम अहमद, अभिमान सिंह, अमरिष आदि लोगों के साथ  बच्चे को उसके घर पहुचा दिया, प्रधान की इस पहल से खोये हुए घर का बच्चा घर वालों को मिल गया, जिससे गरिब का दिल खुश हो गया, बच्चे के माता पिता ने ग्राम प्रधान पति और उनके साथियों को कोटी कोटी नमन किया साथ ही अपनी यथाशक्ति के अनुसार सम्मानित भी किया, ग्राम प्रधान की ऐसी मानवता देवकर स्थानीय लोग उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments