रिपोर्ट-सिमरन आर्या
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील में आज किसान विरोधी कानून को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसके बाद किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने चायल तहसीलदार श्याम कुमार को ज्ञापन सौंपा है ।
आपको बता दें कि किसानों ने अपने मांगो के लिए हल्ला बोल नारे भी लगाए, किसान मजदूर विरोधी तीनो अध्यादेशा के जो बिल पारित किये हैं उनको तत्काल समाप्त किये जाये इससे किसानो की बेरोजगारी और अधिम बढ जायेगा, इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि किसान मजदूर के फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारन्टी होनी चाहीए जिससे किसानो और मजदूरो को अपने फसल की सही दाम मिल सके, बिजली का बिल जो बढ़ाया गया है उसको किसानो और मजदूरो को सस्ते दामों में दिया जाय ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके, इस दौरान धरना प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष, विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, रोहित आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 Comments