Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती थाना समाप्त होने के बाद काजीपुर गांव के पुराने तालाब पर बनेगा नया थाना, स्थानीय लोगों में जागी खुशी की लहर....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में प्रयागराज और कौशाम्बी की सीमा क्षेत्र के बंटवारे के बाद पूरामुफ्ती थाने का अस्तित्व समाप्त हो गया है, जिस पर शासन के निर्देश से काजीपुर गांव के जीटी रोड किनारे पड़े ब्रिटिश कालीन पुराने तालाब में नया थाना बनाने की स्वीकृत हो गई है, कौशाम्बी जिलाधिकारी ने काजीपुर के जुनेदपुर में नये थाना के भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दिया है, जनपद के नव सृजित थाना जुनैदपुर काजीपुर के निर्माण के लिए जमीन का चयन हो जाने के बाद क्षेत्रीय जनता में खुशी का माहौल जाग उठा है हाल ही में थाना पुरामुफ्ती को समाप्त किया गया है उसी में यह काजीपुर गांव भी आता था जबकि यह जनपद कौशाम्बी में होने के कारण इसे थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र से हटा दिया गया है, इसी को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा काजीपुर में पूरामुफ्ती थाना की भरपाई करने के लिए नए थाने का निर्माण होना है ।


जिम्मेदारों की इस कवायद पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मिठाइयां बांट कर खुशी जाहिर किया है, पूरामुफ्ती कोतवाली का आस्तित्व समाप्त होने के बाद काजीपुर गांव में नये थाना का सृजन प्रशासन द्वारा कर दिया गया है, जिससे इलाके की जनता को अब न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, पूरामुफ्ती थाना के समाप्त हो जाने पर थाना क्षेत्र में आने वाले सभी गांव के लोगों को इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है फिलहाल उन्हें यह खबर सुनकर कुछ राहत भरी ख़ुशी का एहसास हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments